देहरादून : प्रदेश के अनेक हिस्सों में आई आपदा में सरकारी लापरवाही, ध्वस्त पड़ी स्वास्थ्य सेवाएं, डेंगू की महामारी, बढ़ती बेरोजगारी व केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा सीबीआई ईडी जैसी जांच एजेंसियों के विपक्षी नेताओं के विरुद्ध दुरुपयोग के खिलाफ आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में संघर्ष का बिगुल फूंक दिया।
आज बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में राजधानी देहरादून में गांधी पार्क के सामने धरना प्रदर्शन किया जिसमें नेता प्रतिपक्ष विधानसभा डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, विधायक मनोज रावत विधायक ममता राकेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अनेक पूर्व विधायकों पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को राज्य का अब तक का सबसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री करार देते हुए उन पर राज्य में आई आपदा को हल्के में लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से सरकारी तंत्र ने काम किया उससे लगता ही नहीं कि राज्य में आपदा प्रबंधन विभाग जैसा कोई मंत्रालय अस्तित्व में हैं, उन्होंने की मुख्यमंत्री स्वयं इस विभाग के मंत्री हैं लेकिन आपदा से निबटने में सरकार पूरी तरह से फेल हुई है।
धरने को पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, एमएलए ममता राकेश, एमएलए मनोज रावत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, संजय पालीवाल, अम्बरीष कुमार, संजय अग्रवाल, धर्मपाल, महामंत्री गोदावरी थापली, नवीन जोशी, कलीम खान, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष ताहिर अली, प्रवक्ता गरिमा दसोनि समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



