विमान क्रैश होकर समुद्र में गिरा, बचने के बजाए गर्लफ्रेंड के साथ पायलट ने बनाया वीडियो

Summary :

अगर हम में से किसी के ऊपर मुसीबत आती है तो वह पहले उससे बाहर निकलने के बारे में सोचता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी लोग हैं

अगर हम में से किसी के ऊपर मुसीबत आती है तो वह पहले उससे बाहर निकलने के बारे में सोचता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे भी लोग हैं जो उन मुसीबतों में परेशान होने की बजाए मस्ती करते हैं। खबरों के अनुसार एक विमान अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसके बाद वह समुद्र में गिर गया। 
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जो पायलट ने किया उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल पायलट ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वीडियो बना लिया। खबरों के मुताबिक एक छोटा एयरक्राफ्ट बीई-36 उत्तरी कैलिफोर्निया के तटीय क्षेत्र हॉफ मून बे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और समुद्र में गिर गया। 

आमतौर पर देखा गया है कि ऐसे में लोग घबराते हैं और वहां से निकलने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह पायलट तो बिना डरे विमान के विंग पर खड़े होकर वीडियो बनाने लग गया। सोशल मीडिया पर पायलट का यह वीडियो सामने आया है और खूब वायरल हो रहा है। 

खबरों के अनुसार विमान में पायरल के साथ उसकी गर्लफ्रेंड भी थी। विमान के पायरल डेविड लेश ने बताया कि गोल्डन गेट ब्रिज और खाड़ी के ऊपर से उन्होंने और उनकी दोस्त कायला ने उड़ने का प्लान बनाया था। लेश ने बताया कि विमान का जैसे ही इंजन फेल हुआ तो मुझे समझ आ गया था कुछ गड़बड़ है। उसके बाद हमारे पास बचे के लिए महज 1 से 2 मिनट का समय था जिसका मुझे पता चल गया। 

डेविड लेश और कायला को जैसे ही इंजन फेल होने का पता चला तो वह दोनों समुद्र में कूद गए। कोस्टगार्ड के अधिकारियों ने लगभग आधे घंटे बाद दोनों को बचाया। खबरों की मानें तो लेश ने बताया कि मैं हम दोनों को भाग्यशाली मानता हूं कि हम बच गए। 

Desk Team