भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार को शक्ति परीक्षण कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का वह सम्मान करती है और उसे पूरा भरोसा है कि वह सदन में अपना बहुमत साबित करेगी। प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटील ने कहा, “हम शीर्ष अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। हम बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं और हम यह करके दिखाएंगे।”

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने की खातिर विश्वास मत बुधवार को ही होगा। साथ ही शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी निर्देश दिया कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्यों को बुधवार को ही शपथ दिलाई जाए। शीर्ष अदालत ने संपूर्ण कार्यवाही के सीधे प्रसारण का भी आदेश दिया और कहा कि विधानसभा में गुप्त मतदान नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App



