मध्यप्रदेश में विदेशी शराब की ऑनलाइन बिक्री को राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसकी आलोचना करते हुए कमलनाथ सरकार को ‘‘दारू बेचने वाली सरकार’’ करार दिया है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब पूरे मध्य प्रदेश में विदेशी शराब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेगी।
बीजेपी विधायक ने कहा, “हम तो सोच रहे थे कि कमलनाथ सरकार सूबे में निवेश को बढ़ावा देते हुए नए कारखाने खुलवाएगी, युवाओं को रोजगार देगी, नए अस्पताल खोलेगी, किसानों को खाद-बीज मुहैया करायेगी और दूध उत्पादन को बढ़ावा देगी। लेकिन सरकार ने ऑनलाइन दारू (शराब) बेचने का फैसला किया है।”
बजट सत्र की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार करेगी BJP
उन्होंने कहा, “यह शराब बेचने वाली सरकार है। आगे-आगे देखते जाइए कि राज्य में क्या होता है।” रामेश्वर शर्मा भोपाल की हुजूर सीट से विधायक हैं। वह विधानसभा में प्रस्तुत “मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध (संशोधन) विधेयक 2019Ó पर विचार के लिये गठित प्रवर समिति की बैठक में हिस्सा लेने इंदौर आये थे। बीजेपी नेता ने कहा कि सूबे में पुलिस-प्रशासन की सख्ती के जरिए गो तस्करी पर लगाम लगाए जाने की जरूरत है ताकि दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा न हो।
रामेश्वर शर्मा ने एक सवाल पर कहा, “हम देश में बीफ (गोमांस) फेस्टिवल मनाये जाने के खिलाफ जंग छेड़ेंगे। हम ऐसे फेस्टिवल मनाने वाले लोगों को समझायेंगे कि वे गाय का दूध पीकर मस्त रहें और अगर वे इसे (गाय) खायेंगे, तो यह उन्हें खा जाएगी ।”
बता दें की नई आबकारी नीति के तहत मध्य प्रदेश में शराब की कोई नई दुकान नहीं खोली जाएगी। आपको बता दें कि आबकारी विभाग ने पहले प्रस्ताव दिया था कि शराब दुकान के 5 किलोमीटर के दायरे में यदि कोई दुकान नहीं है तो वहां शराब की उप-दुकान खोली जा सकेगी।


Download Android App
Download iOS App



