BJP के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने गजनी और मुगलों से की कांग्रेस की तुलना

Summary :

सीटी रवि ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपनी ताकत के बलबूते सफल नहीं हुई बल्कि इसलिए हुई क्योंकि “हमारे अंदर एकता नहीं थी।”

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने कांग्रेस की तुलना ‘गजनी’ और ‘मुगलों’ से की। इसके साथ ही बीजेपी नेता ने मंगलवार को लोगों से आह्वान किया कि वे “आक्रामक ताकतों” से “धर्म को बचाने” के लिए एक हो जाएं। 
उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह अपनी ताकत के बलबूते सफल नहीं हुई बल्कि इसलिए हुई क्योंकि “हमारे अंदर एकता नहीं थी।” रवि, महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु के बीजेपी प्रभारी हैं। 


रवि ने ट्वीट किया, “एलेक्जेंडर, गजनी, मुगल, ब्रिटिश, सोनिया कांग्रेस यह सभी अपनी ताकत के बलबूते सफल नहीं हुए बल्कि इसलिए हुए क्योंकि हमारे अंदर एकता नहीं थी। अब समय आ गया है कि हम एक साथ आकर अपने धर्म को आक्रामक ताकतों से बचाएं। याद रखें ! भारत माता के लिए यह केवल हम कर सकते हैं।” 

Desk Team