मेदिनीनगर : पलामू जिले के पिपरा बाजार में शनिवार को बदमाशों ने दिन-दहाड़े भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के 45 वर्षीय स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी। इस घटना की पुष्टि पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकर होमकर ने की। उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला करने वाले दो बाईक से आए थे और मोहन गुप्ता को सामने देखकर एके- 47 से ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हुई गई। मोहन गुप्ता प्रखंड प्रमुख के पति थे। पुलिस के अनुसार हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



