मध्य प्रदेश के कटनी में कोरोना वैक्सीन को लेकर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा विधायक संजय पाठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है। विधायक ने कहा है कि यह मानना गलत है कि कोरोना वैक्सीन से पुरुषों में नपुंसकता आती है और उन्होंने लोगों से ऐसी अफवाहों के चक्कर में नहीं आने की अपील की । संजय पाठक ने प्रदेश के कटनी जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में यह बयान दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पाठक ने कहा, ‘‘ अगर अपनी, अपने परिवार, अपने नगर, अपने प्रदेश और अपने राष्ट्र की रक्षा करना चाहते हो तो शुरुआत आपको ही करनी पड़ेगी, जिसने टीका नहीं लगवाया तो जा कर योजना बना लीजिये, कल, परसों में टीका लगवा लें। और किसी भ्रम में नहीं पड़ना।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कई मूर्ख बोलते हैं, कि (टीका लगवाने से) नंपुसक न हो जाएं। किसी ने उड़ा दिया (अफवाह) इस बारे में। मैंने भी टीका लगवाया । किसी ने मुझसे बोला कि भईया टीका लगाने से तो नंपुसक हो जाते हैं, इस पर मैं तनाव में आ गया। फिर मैंने 3-4 महीने चेक किया तो ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसलिए आप लोग बिल्कुल तनाव मत लो और सब कोई जाके टीका लगवाना । तनाव बिल्कुल मत लेना।’’ विधायक के बयान के बाद प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि विजयराघवगढ़ के भाजपा विधायक की टिप्पणी ‘‘एक निर्वाचित प्रतिनिधि की गरिमा के अनुरूप नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



