अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को इंडिया लाने की अपील

Summary :

पटना सिटी, 17 अगस्त (संवाददाता)। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां फंसे भारतीयों को इंडिया लाने के लिए तख्तश्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा सांसद हंसराज हंस से बात की है।  उन्होंने मोबाइल पर केंद्रीय मंत्री श्री पुरी से बात करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। वहां जो भी भारतीय और सिख समुदाय के लोग फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वतन वापसी कराए जाने की व्यवस्था की जाए। श्री पुरी ने जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह को कहा कि…

पटना सिटी, 17 अगस्त (संवाददाता)। अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के बाद वहां फंसे भारतीयों को इंडिया लाने के लिए तख्तश्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा सांसद हंसराज हंस से बात की है। 
उन्होंने मोबाइल पर केंद्रीय मंत्री श्री पुरी से बात करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है। वहां जो भी भारतीय और सिख समुदाय के लोग फंसे हैं, उन्हें जल्द से जल्द वतन वापसी कराए जाने की व्यवस्था की जाए। श्री पुरी ने जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह को कहा कि वहां एयर इंडिया का दो विमान तैयारी स्थिति में खड़ा है। जैसे ही स्थिति सामान्य होती है, वहां से लोगों को भारत लाने का काम किया जाएगा। 
श्री पुरी ने कहा कि ऐसे भी भारतीय हैं, जिनके पास वीजा नहीं है। इस पर ज्ञानी रणजीत सिंह ने कहा कि यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। इससे बड़ी समस्या भारतीयों की जान माल की हिफाजत है। वतन वापसी के साथ ही एयरपोर्ट पर उनका वीजा बना दिया जाएगा। उनकी पहचान भारत सरकार अपने पास रख कर उनके सगे-संबंधियों का विवरण भी रखेगी, ताकि भविष्य में काम आए।
श्री हंस ने भी तख्तश्री पटना साहिब के जत्थेदार को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखी है और हर स्थिति में भारतीयों को वहां से सुरक्षित वतन लाया जाएगा।

Ujjwal Jain