हज़ारीबाग हमले BJP विधायकों का प्रदर्शन, कहा- Jharkhand को कश्मीर मत बनाओ

Summary :

झारखंड को कश्मीर मत बनाओ: हजारीबाग घटना पर बीजेपी का विरोध

हजारीबाग में मंगला जुलूस पर पथराव और तोड़फोड़ के बाद बीजेपी विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने झारखंड को कश्मीर न बनाने की चेतावनी दी और सरकार पर हिन्दू विरोधी नीतियों का आरोप लगाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चार राउंड फायरिंग की और इलाके में भारी सुरक्षा तैनात कर दी है।

हजारीबाग में मंगला जुलूस निकालते समय कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। इस घटना के बाद सियासत गर्मा गई और बीजेपी के विधायकों ने इसको लेकर जोरदार नारेबाजी की। BJP विधायकों ने नारे लगाकर जमकर प्रदर्शन किया और कई आरोप भी लगाए है।

हज़ारीबाग हमला महाराष्ट्र सरकार ने आईएएस अधिकारियों के पदों में किया फेरबदल

झारखंड को कश्मीर मत बानो के नारें लगाए

बीजेपी के विधयकों ने तख्तों पर नारे लिखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू विरोधी सरकार होश में आओ, वोट बैंक के लिए एक खास समुदाय के लोगों का मन बढ़ाना बंद करो, झारखण्ड को कश्मीर मत बनाओ, हजारीबाग हाय-हाय, हजारीबाग रामनवमी के जुलूस में डीजे बजाने पर रोक को हटाए।

क्या हुआ जुलूस निकालते समय ?

मंगला जुलूस निकालते समय लोगों पर पथराव किया गया था। रामनवमी के लिए जुलूस निकाल रहे लोग, जुलूस के लाठी से करतब दिखा रहे थे। इसी बीच उन पर लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। मामला में आस पास की दुकान को भी तोड़-फोड़ दिया। जब बात ज़्यादा बिगड़ गयी तो पुलिस ने चार राउंड फायरिंग की थी। मामले को शांत करने के लिए अब पूरे इलाके में पुलिस तैनात है। जुलूस में शामिल लोगों ने उनको जान से मारने का हमलावारों पर आरोप लगाया। बता दें कि करीब रात के 10:45 बजे हमला शुरू हुआ था। अब इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। हजारीबाग के एसपी अरविन्द कुमार खुद वहां मौजूद है और मामले को नियंत्रित कर रहे है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।