BJP सांसद ने किया VIP कल्चर का प्रदर्शन, घर में टीम बुलाकर समर्थकों सहित लगवाया कोरोना टीका

Summary :

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है जो यह बताती है कि बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया के कार्यालय में उनके कार्यकर्ताओं को वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।

कोरोना के खिलाफ देश में टीकाकरण जारी है, लेकिन कई जगहों पर वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण को रोक दिया गया है। वहीं बीजेपी के एक सांसद ने वीआईपी कल्चर का प्रदर्शन करते हुए अपने कार्यालय में समर्थकों के साथ कोरोना टीका लगवाया। मध्य प्रदेश के उज्जैन से बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया के टीकाकरण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
उज्जैन जिले में वैक्सीनेशन के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लोग परेशान हैं, तो वहीं 45+ को भी दूसरा डोज नहीं मिल पा रहा है। बीजेपी सांसद के कार्यालय पर करीब 14 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ, जिसकी तस्वीरें यहां के स्टाफ ने खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। तस्वीरें सामने आते ही बवाल मच गया है।
कांग्रेस ने सांसद के कार्यालय में उनके समर्थकों और स्टॉफ को वैक्सीन दिए जाने पर सवाल उठाए है। कांग्रेस से तराना विधायक महेश परमार का कहना है कि सांसद आम लोगों का हक मार रहे है। वहीं सांसद फिरोजिया ने मीडिया से कहा कि हमारा स्टाफ लगातार कोविड में काम कर रहा है। खाना बांटने भी बस्तियों में जाता है। ऐसे में कोई जनहानि न हो इसलिए टीके लगवा दिए। 

ब्रिटेन ने घटाया कोविशील्ड की दूसरी खुराक का गैप, अब UK में 8 हफ्ते बाद लगेगी वैक्सीन की सेकंड डोज

हालांकि मैंने हमेशा कहा कि सरकार को तो गांव-गांव जाकर चैपालों पर टीके लगवाने की व्यवस्था करना चाहिए। सांसद के कार्यालय में जाकर स्टॉफ और समर्थकों का वैक्सीनेशन किए जाने के संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के अधिकािरयों से संपर्क किया गया, मगर कोई भी बात करने को तैयार नहीं हुआ।
वहीं परदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सवाल खड़े करते हुए ट्वीट किया। कांग्रेस ने लिखा, उज्जैन सांसद ने छीना जनता का हक, वैक्सीन घर बुलाकर अपनों को लगवा दी, कोविड नियमों का मज़ाक़ बनाकर पूरे प्रदेश में संक्रमण फैलाने वाली बीजेपी अब जनता की जगह अपने कर्मचारियों को टीका लगवा रही है। शिवराज जी, जनता को क्या समझते हैं..? टीकाकरण अधिकारी निलंबित क्यों नहीं..?

Desk Team