भाजपा सांसद का विवादित बयान, बोले- ओवैसी को क्रेन से लटकाकर दाढ़ी काट दूंगा

Summary :

तेलंगाना भाजपा सांसद डी अरविंद ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह उनकी दाढ़ी काट देंगे और उन्हें क्रेन से लटका देंगे।

तेलंगाना भाजपा सांसद डी अरविंद ने एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह उनकी दाढ़ी काट देंगे और उन्हें क्रेन से लटका देंगे। ओवैसी ने कथित रूप से भाजपा के टुकड़े करने की बात कही थी, जिसके जवाब में अरविंद ने यह बात कही। 
निजामाबाद के सांसद ने सत्ताधारी टीआरएस पर हमला करते हुए कहा कि वह ओवैसी की दाढ़ी मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को लगा देंगे। टीआरएस और एमआईएम के बीच मित्रवत संबंध हैं और उसने भी सीएए का विरोध किया है। ओवैसी ने एक सप्ताह पहले निजामाबाद में सीएए के खिलाफ एक बैठक को संबोधित किया था और अरविंद ने उनके इस बयान पर आपत्ति जताई कि वह भाजपा के ‘टुकड़े’ कर देंगे। 
अरविंद ने कहा कि वह उसी मैदान में ओवैसी को क्रेन से लटका देंगे, जहां उन्होंने भाजपा के खिलाफ टिप्पणी की और उनकी दाढ़ी काट देंगे। उन्होंने कहा, “उसी मैदान में मैं एक क्रेन लाऊंगा, लटका दूंगा और तुम्हारी दाढ़ी काट दूंगा। मैं दाढ़ी को फेकूंगा नहीं। मैं उस दाढ़ी की प्रमोशन करके उसे मुख्यमंत्री को लगा दूंगा, ताकि लोगों को पता चले कि वह एक मुल्ला हैं।” उन्होंने कहा कि ओवैसी को सांसद के रूप में हैदराबाद के विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 

Desk Team