तेलंगाना में बीजेपी ने गुरुवार को एक ही दिन में राज्य भर के 35 लाख घरों तक पहुंचने के लिए एक जन संपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। राज्य पार्टी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार ने अपने लोकसभा क्षेत्र करीमनगर में इंटिंटिकी बीजेपी (हर घर में बीजेपी) कार्यक्रम लॉन्च किया। रिपोर्ट के अनुसार, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए पार्टी के महा जन संपर्क अभियान के हिस्से के रूप में, बूथ स्तर से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक सभी बीजेपी पदाधिकारी 35 लाख घरों तक पहुंचेंगे।
As part of #IntintikiBJP, started door-to-door campaign at 173 polling booth of 57division of Karimnagar; informed and gave pamphlets about development under Hon’ble PM Shri @narendramodi ji led @BJP4India government’s initiatives over the past 9years.#9YearsOfSeva… pic.twitter.com/J1qOdSmR7k
— Bandi Sanjay Kumar (@bandisanjay_bjp) June 22, 2023
संजय ने करीमनगर में पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम गुरुवार सुबह शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया कि पहले दो घंटों में 10 लाख घरों को कवर किया जा चुका है। वह घर-घर गए और लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें मोदी सरकार के द्वारा बीते नौ साल में किए गए कामों को बताया। इसके अलावा लोगों को सरकार द्वारा की गईं पहलों के बारे में पत्र भी दिए गए। उन्हें घरों के दरवाजों पर बीजेपी के स्टीकर चिपकाते भी देखा गया।
प्रत्येक बूथ स्तर के बीजेपी नेता को दिन के दौरान कम से कम 100 घरों तक पहुंचने के लिए कहा गया है। पार्टी नेताओं से लोगों को 90909024 डायल करने और स्वीकृति के प्रतीक के रूप में एक मिस्ड कॉल देने की सलाह देने के लिए कहा गया है। संजय ने आरोप लगाया कि जहां केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार गरीबों के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है, वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव अपने वादों से पीछे हट गए हैं।
उन्होंने कहा कि बीआरएस नेता बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने के अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं।बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केसीआर चुनावी फायदे के लिए तेलंगाना की भावनाओं को भड़का रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने संसदीय क्षेत्र सिकंदराबाद में कार्यक्रम में हिस्सा लिया। आदिलाबाद के सांसद सोयम बापू राव भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में घर-घर जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



