ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष से हर किसी को काफी उम्मीद थी। साउथ के सुपरस्टार प्रभास को श्रीराम के किरदार में दिखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी लेकिन फिल्म रिलीज होते ही लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। फिल्म का एक भी डायलॉग दर्शकों को दिल नहीं जीत पाया। बल्कि रामायण पर बेस्ड फिल्म ने लोगों का गुस्सा भी बढ़ा दिया।

आदिपुरुष में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन माता सीता के किरदार में दिखीं। तो वहीं, रावण के रोल में सैफ अली खान को लोगों के बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही है और हर कोई फिल्म की स्टारकास्ट से लेकर मेकर्स और राइटर को बुरी तरह कोस रहे हैं। इंटरनेट पर आदिपुरुष को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

प्रभास और कृति सेनॉन ने आदिपुरुष के मेकर्स के साथ मिलकर इसका खूब प्रमोशन किया था। मगर जब से फिल्म रिलीज हुई है इसके श्रीराम यानि प्रभास कही गायब से हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अचानक प्रभास के गायब होने के बाद लोग उन्हें लेकर काफी सवाल कर रहे हैं। बाहुबली के फैंस भी इस बात से परेशान थे कि उनके पसंदीदा एक्टर की तरह से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

वहीं, एक इंटरव्यू के दौरान प्रभास ने आदिपुरुष को लेकर हो रहे विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए इस पर अपना रिएक्श दिया था। साहो एक्टर ने श्रीराम के किरदार को निभाने को लेकर कहा कि ” इस रोल को निभाने को लेकर मैं किसी तरह की गलती करना नहीं चाहता था।” वैसे कुछ टाइम पहले ये भी खबर आई थी कि प्रभास इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आदिपुरुष की रिलीज के बाद प्रभास अब अपनी अगली अपकमिंग फिल्म सालार में बिजी हो गए हैं। सालार को लेकर फैंस काफी बेताब है क्योंकि एक बार फिर सालार में प्रभास का एक्शन अवतार देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट नेक्स्ट लेवल है। प्रभास भी फिलहाल सालार पर अपना पूरा फोकस करना चाहते हैं।

इस एक्शन फिल्म को केजीएफ फेम प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म के बजट की बात करें तो करीब 200 करोड़ इसे बनाने में खर्च हुए हैं। इस फिल्म के टीजर को लेकर कई सारी बड़ी प्लानिंग की जा रही है और रिपोर्ट्स की मानें तो जुलाई के फर्स्ट वीक में फिल्म के टीजर को रिलीज किया जा सकता है। इस फिल्म के पोस्टर पहले ही लोगों की उत्सुकता को बढ़ा चुके हैं।

प्रभास के अलावा सालार में कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बाहुबली की हीरोइन श्रुति हसन होगीं। इन दोनों के अलावा साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू, मधुगुरुस्वामी, ईश्वरी राव, श्रीया रेड्डी और मीनाक्षी चौधरी अहमर रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीजो होगी। फिल्म की रिलीज से पहले प्रमोशन के लिए अगस्त में कई इवेंट्स भी होंगे।


Download Android App
Download iOS App



