Honey Singh को धमकी देने वाला गोल्डी बराड़ कौन है इससे क्यों डरते है सेलिब्रेटी

Summary :

बीते लंबे समय से पंजाबी सिंगर की इंडस्ट्री में गोल्डी बराड़ की खुब चर्चा होती रही है। बताया जाता है की एक बड़ी गैंग के साथ मिलकर गोल्डी बराड़ सिंगरों से पैसे की उगाही करता है

बीते लंबे समय से पंजाबी सिंगर की इंडस्ट्री में  गोल्डी बराड़ की खुब चर्चा होती रही है। बताया जाता है की एक बड़ी गैंग के साथ मिलकर  गोल्डी बराड़ सिंगरों से पैसे की उगाही करता है। म्यूजिक इंडस्ट्री में बराड़ का एक तरह से खौफ चलता है इसलिए वो कभी भी चाहे कितना भी बड़ा सिंगर क्यों न हो उसे मारने की धमकी बड़ी आसानी से दे देता है। तो एसे में ये जान लेना जरुरी हो जाता है कि बराड़ कौन है । बता दें बराड़ ने  हाल ही में रैप के बादशाह हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी है।  जिसेक बाद हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई है कि गोल्डी बराड़ उनकी जान के पीछे पड़ा है। 
गोल्डी बराड़ ने वॉयस नोट भेजकर दी धमकी 
 गोल्डी बराड़ ने वॉयस नोट भेजकर उसे धमकी दी है। सिर्फ हनी सिंह ही नहीं बल्कि कई सिंगरों को ये धमकी दे चुका है। वहीं हनी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि मैं अमेरिका में था जब मेरे मैनेजर को धमकी भरे कॉल आए जिसमें मुझे जान से मारने की धमकी दी गई।  मैंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है और उन्होंने कहा कि वे इसकी जांच करेंगे।  मुझे लगता है कि स्पेशल सेल इसकी जांच करेगी। मैंने उन्हें सारे सबूत सौंप दिए हैं।
 सिद्धू मूसेवाला को भी गोल्डी ने धमकी दी थी
बता दें  बीते साल पोपुलर सिंगर  सिद्धू मूसेवाला को भी गोल्डी ने धमकी दी थी। औऱ उसके कुछ समय बाद गोल्डी ने  सिद्धू मूसेवाला का मर्डर करवाया था। मौत की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी। गोल्डी बराड़ फिलहाल अब कनाडा में बैठे-बैठे भारत पर नजर रख रहा है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर वह हर दिन नए कारनामे करता रहता है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर गायक शुभदीप सिंह सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। इस हत्याकांड में दायर चार्जशीट के मुताबिक गोल्डी बराड़ इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड था।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर करता है काम 
गोल्डी बराड़ इतना शातिर है कि वो बैठे-बैठे हरियाणा और पंजाब में अपराधों को अंजाम देता है। गोल्डी बराड़, भगोड़े हरविंदर सिंह उर्फ रिंडा और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पार्टनर है। उसी ने कनाडा से बैठकर मूसेवाला की भी हत्या करवाई थी।
गोल्डी बराड़ को रेड कॉर्नर नोटिस जारी 
उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। इसलिए  गोल्डी बराड़ देश की एजेंसियों के निशाने पर है।  इससे पहले बराड़ की गैंग का शातिर पार्टनर लारेंस बिश्ननोई सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुका है उसने कई बार हिरण मामले में सलमान को धमकियां दी है। जिसके बाद से ही सलमान की सुरक्षा तो बढा दिया गया है।

Desk Team