किसी भी प्रकार की संग्रिहत गुप्त सूचना का गलत हाथ में जाना चिंता जनक और गंभीर विषय है।जिसमे सूचना का आकर ज्यादा और सरकारी हो क्योकि सरकारी सूचना का किसी भी प्रकार से लीक होना खतरनाक हो सकता है। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने बिहार से एक वयक्ति और एक किशोर को कोविड -19 टीकाकरण पंजीकरण के लिए सरकार के वेब प्लेटफॉर्म CoWIN से कथित तौर पर डेटा लीक करने के आरोप गिरफ्तार किया।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस विशेष सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने जांच के दौरान प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने डाटा को टेलीग्राम पर लीक किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुताबिक कथित कोविन पोर्टल डेटा लीक मामले में एक किशोर को भी पकड़ा गया है।
आरोपी की मां बिहार में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता
पुलिस के माने तो आरोपी की मां बिहार में स्वास्थ्य कार्यकर्ता है और हिरासत में लिया गया किशोर उसका भाई है। महिला के अनुसार मुख्य आरोपी उसके बेटे और उसके किशोर भाई को CoWIN पोर्टल और डेटा के बारे में पता चला।दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट ने कथित CoWIN पोर्टल डेटा लीक मामले में बिहार से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति ने कथित तौर पर टेलीग्राम पर डेटा डाला है। आरोपी की मां बिहार में एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है।


Download Android App
Download iOS App



