दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने कोविड-19 टीकाकरण पंजीकरण के लिए सरकार के वेब प्लेटफॉर्म कोविन से डेटा लीक करने के आरोप में बिहार से एक व्यक्ति और एक किशोर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की मां बिहार में स्वास्थ्य कार्यकर्ता
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंसयूनिट ने जांच के दौरान एफआईआर दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने टेलीग्राम पर डेटा डाला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा, कथित कोविन पोर्टल डेटा लीक मामले में एक किशोर को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की मां बिहार में स्वास्थ्य कार्यकर्ता है और हिरासत में लिया गया किशोर उसका भाई है।
आरोपी ने सर्वजानिक किया डाटा
इस मामले को देश की नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी द्वारा समीक्षा के लिए भेजा गया था। अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट में एजेंसी की और से कहा गया टेलीग्राम बॉट के जरिए कोविन का डेटा लीक किया गया, सीधे एपीआई तक नहीं पहुंच रहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि मौजूदा सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए एक आंतरिक अभ्यास शुरू किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



