भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और वहां दो परिवर्तन यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। पश्चिम बंगाल में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा नेता अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि नड्डा बीरभूम जिले के रामपुरहाट और झाड़ग्राम में दो परिवर्तन यात्राओं को रवाना करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।’’ झाड़ग्राम में नड्डा स्वतंत्रता सेनानी सिद्धू कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण भी करेंगे और वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से एक परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था, जो नाकाशिपाड़ा से होते हुए सात फरवरी को मुर्शिदाबाद पहुंची।


Download Android App
Download iOS App



