मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को शामिल करने का काम दोपहर में राजभवन में होगा, जहां राज्यपाल फागू चौहान द्वारा नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लगभगग सहमति बन गई है।
राजग में शामिल भाजपा और जदयू के नेताओं में आपसी सहमति को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार में संख्या की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सहमति बन गई है। जदयूू ओर भाजपा सूत्रों का कहना है कि दोनों दलों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बात बन गई है। सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार में केवल जदयू और भाजपा के लोगों को ही मंत्री बनाया जाएगा, छोटे दल विकासशील इंसान पार्टी और हिंदस्तानी अवाम मोर्चा से विस्तार में किसी को स्थान नहीं दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 16 दिसंबर को सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बिहार की सियासत गर्म थी। इसमें हो रही देरी की वजह से विपक्ष जदयू-भाजपा गठबंधन को लेकर लगातार सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहा है। सोमवार देर शाम सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने अपने मंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 16 दिसंबर को 14 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। इनमें भाजपा की ओर से दो उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी शामिल रहीं। इसके बाद हालांकि एक मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था।


Download Android App
Download iOS App



