हिमाचल पर BJP की पैनी नजर! राज्य में गलत सरकार आई तो…. विकास की गति 2G हो जाएगी, बोले नड्डा

Summary :

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश में कोई गलत सरकार सत्ता में आती है तो राज्य की प्रगति थम जाएगी।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। भाजपा के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने औपचारिक रूप से कहा कि हिमाचल में अगर गलत सरकार सत्ता में आ जाती है तो राज्य की विकास की गति धीमी पड़ जाएगी। 
नड्डा ने कहा, राज्य में आएगी डबल इंजन सरकार
जेपी नड्डा 2 दिन के गुजरात दौरे पर, BJP ने कहा- टक्कर सिर्फ भाजपा और  कांग्रेस के बीच - JP Nadda on Gujarat tour BJP only between BJP Congress  fight ntc - AajTak
नड्डा ने राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रचार के अंतिम दिन यहां पार्टी उम्मीदवार राकेश पठानिया के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में ‘डबल इंजन’ की सरकार ने यहां अनेक परियोजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार को फिर से लाने का समय है। जब एक इंजन काम करना बंद करता है तो हिमाचल कमजोर पड़ जाता है। अगर अच्छे माली को नहीं चुना गया तो बगीचा बर्बाद हो जाएगा।’’
यह चुनाव हिमाचल के लिए अहम- नड्डा 
कांग्रेस के समय पाकिस्तान कभी भी आतंकी हमला करता था- जेपी नड्डा - jp nadda  pm modi pakistan congress terror attack ntc - AajTak
नड्डा ने कहा, ‘‘मतदान में दो दिन बचे हैं और आपको अधिक चौकन्ना रहना होगा। रात के अंधेरे में आपके पास आने वालों से सावधान रहें।’’ लोगों से जाति और क्षेत्र के आधार पर मतदान नहीं करने की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘यह चुनाव अगले पांच साल के लिए आपके अधिकारों के बारे में है, इसलिए सोच-समझकर वोट दें।’’ उन्होंने केंद्र और राज्य में पिछली कांग्रेस नीत सरकारों पर अटल सुरंग और लेह रेल जैसी परियोजनाओं को बाधित करने का आरोप लगाया।

Desk Team