दुमका कांड मामले में बीजेपी ने सीएम सोरेन पर साधा निशाना, कहा- राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई

Summary :

भाजपा ने कक्षा बारहवीं की एक छात्रा की मौत को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है और झामुमो नेता पार्टी करने एवं पिकनिक मनाने में व्यस्त हैं।

एकतरफा प्यार का जवाब न देने पर जलाई थी लड़की 
झारखंड के दुमका में एकतरफा प्यार पर जवाब नहीं देने पर 23 अगस्त को एक व्यक्ति ने एक लड़की को आग लगा दी और बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। 
राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई हैः गौरव भाटिया 
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां कहा, ‘‘ राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गयी है और मुख्यमंत्री पिकनिक मनाने में व्यस्त हैं। (मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन के असंवेदनशील आचरण से अधिक निंदनीय और कुछ नहीं हो सकता।’’ वह सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता सोरेन द्वारा पिछले सप्ताह खूंटी के लतरातू में सत्तारूढ़ संप्रग के विधायकों के साथ नौका विहार में शामिल होने की ओर इशारा कर रहे थे।

Desk Team