BJP मध्य प्रदेश ने MP कांग्रेस के एक ट्वीट पर उनका उपहास करते हुए नारकोटिक्स ब्यूरो से जांच की अपील की है। बीजेपी ने यह बताने की कोशिश की है कि नशे की हालत में इस ट्वीट को लिखा गया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट किया है, ”मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत में सबकी भलाई है। जनता के साथ-साथ बीजेपी नेताओं का हित भी कांग्रेस की ही जीत में है।”
मध्य प्रदेश बीजेपी के ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए इसमें नारकोटिक्स ब्यूरो को टैग किया गया है और जांच की अपील की गई है। बीजेपी का यह फनी रिएक्शन ट्विटर यूजर्स को बहुत पसंद भी आ रहा है। कई यूजर्स ने इस पर हसने वाले इमोजी और इंग्लिश शब्द सैवेज (Savage) भी लिखा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में बीजेपी का लक्ष्य सरकार बचाए रखना है तो कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटने के लिए पूरा जोर लगाएगी। सिंधिया के समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल होने की वजह से दलबदल विरोधी कानून की वजह से इन सदस्यों की सदस्यता छिन गई थी। इन्हीं सीटों पर अब उपचुनाव होना है।


Download Android App
Download iOS App



