गोवा में विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में प्रदेश के विपक्षी दल ने सत्र को बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए तीखा हमला किया। जीएफपी ने कहा कि भाजपा दिल्ली में शासित आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ दिल्ली में विधानसभा सत्र को दो दिन से बढ़ाकर 10 दिन करने की मांग करती है, लेकिन वह गोवा में ऐसा नहीं होने देना चाहती।
जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी द्वारा विधानसभा सत्र को विस्तार दिए जाने की मांग संबंधी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर ट्वीट किया। दिल्ली विधानसभा का सत्र 29 और 30 जुलाई के लिए प्रस्तावित है।
सरदेसाई ने ट्वीट किया, ” मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत में लोकतंत्र और बोलने की आजादी को लेकर समझ उस तरह की क्यों नहीं है जैसी दिल्ली में भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के पास है। मुश्किल के इस दौर में सत्र को विस्तार देना जनता की आवाज को सुनने में मददगार साबित होगा। हम केवल गोवा की आवाज सुने जाने की बात कर रहे हैं।” उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और जीएफपी 28 जुलाई से शुरू हो रहे गोवा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र का विस्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Download Android App
Download iOS App