भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि भाजपा ने भले ही हालिया लोकसभा चुनावों में अब तक की सर्वाधिक सीटें जीती हों लेकिन उसे अभी और ऊपर जाना है।
शाह ने अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं से संगठन को नये क्षेत्रों में फैलाने और ज्यादा लोगों को इसमें शामिल करने का अनुरोध किया।
पश्चिम बंगाल में 95 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी से की बिना शर्त माफी की मांग
पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्यों से इसके प्रमुख संगठन प्रतिनिधियों की बैठक में शाह ने पार्टी की सदस्यता 20 प्रतिशत बढाने के अभियान को अंतिम रूप दिया। सदस्यता अभियान पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती छह जुलाई से शुरू होगा।


Download Android App
Download iOS App



