पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी नेता की लाश फांसी से लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया (27) के तौर पर हुई है। चितपुर में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रदेश बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए घटना को हत्या बताया है।
उत्तर कोलकाता के बीजेपी अध्यक्ष कल्याण चौबे का दावा है कि बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता की बॉडी आज सुबह फांसी पर लटकी हुई मिली है। उन्होंने कहा कि वह बहुत कुशल थे, हमने कल रात उनके नेतृत्व में 200 बाइक रैली आयोजित करने की योजना बनाई थी। लेकिन आज सुबह उन्हें घोष बागान रेल यार्ड में मृत पाया।
aकोरोना खत्म होते ही लागू करेंगे CAA…बंगाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, ममता सरकार पर भी साधा निशाना
घटना पर प्रदेश बीजेपी ने कहा कि उत्तरी कोलकाता में भाजयुमो मंडल के उपाध्यक्ष अर्जुन चौरसिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई और फांसी पर लटका दिया गया। विरोधी राजनीतिक कार्यकर्ताओं की यह लगातार हत्या पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के पतन को उजागर करती है। पिछले साल 57 बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई थी।टीएमसी ने मानवता का गला घोंट दिया है!
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता की लाश मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। वहीं प्रदेश बीजेपी ने कार्यकर्ता की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए आयोजित सभी समारोह रद्द कर दिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



