भाजपा का आरोप, ममता चला रही हें तानाशाही 

Summary :

नयी दिल्ली : भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में ‘‘तानाशाही’’ चलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त

नयी दिल्ली : भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य में ‘‘तानाशाही’’ चलाने का आरोप लगाते हुये कहा कि वह तुष्टिकरण की राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में राज्य में सात दिसम्बर से शुरू हो रही ‘रथ यात्रा’ निकालने के लिए राज्य सरकार के अनुमति नहीं मिलने के बाद, पार्टी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय की शरण ली है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बनर्जी ‘‘तुष्टिकरण की राजनीति’’ कर रही हैं और इसलिए उनकी सरकार ने पहले आएसएस प्रमुख मोहन भागवत और अब शाह के कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।

पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अनुमति पाने के लिए हमें बार बार अदालत जाना पड़ता है। अदालत ने हर बार राज्य सरकार को डांट लगाई है लेकिन उन्होंने (बनर्जी) कोई सबक नहीं सीखा।’’ भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि वह तानाशाही चला रही हैं। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष का तीन ‘‘रथ यात्राओं’’ वाली ‘‘लोकतंत्र बचाओ रैली’’ की शुरूआत करने का कार्यक्रम था।

Desk Team