भुवनेश्वर : बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग द्वारा 21 अक्टूबर को उपचुनाव की घोषणा के बाद ओडिशा के बारगढ़ जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है। मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एस कुमार ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के गंजम जिले में हिंजिली सीट नहीं छोड़ने के कारण पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले में बीजेपुर विधानसभा सीट खाली हो गयी थी।
पटनायक 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में हिंजिली एवं बीजेपुर दोनों सीटों पर विजयी रहे थे।
सीईओ ने बताया कि बीजेपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिये अधिसूचना 23 सितंबर को जारी की जायेगी।
उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है और नामांकन पत्रों की जांच एक अक्टूबर को होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



