Brutal Fight over Blouse in AP: मामला आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का है, जहां ब्लाउज को लेकर 2 पड़ोसियों में जम कर मारपीट हुई। यह मारपीट इतनी बुरी तरह से हुई किदो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Brutal Fight over Blouse in AP: रस्सी पर सुखाने रखे थे ब्लाउज
मामला हैरानी भरा है। जहां एक महिला के अपने घर के बाहर 4 ब्लाउज सुखाने रखे थे। कुछ समय बाद जब वह अपने सुखाए ब्लाउज वापस लेने आई तो वे वहां नहीं मिले। मामला अनंतपुर जिले के जोनगिरी गांव में रहने वाली सुकुलम्मा का है। सुकुलम्मा ने जब आसपास उनकी तलाश की तो वे कहीं नहीं मिले। इसी दौरान इसी दौरान उस के पड़ोस में रहने वाली शांता और नंदिनी के घर में अपने ब्लाउज दिखाई दिए. यहीं से विवाद शुरू हो गया.
Women Clash Over Blouse: ब्लाउज को लेकर जमकर मारपीट

सुकुलम्मा ने जब अपने ब्लाउज वापस मांगे तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस झगड़े में बदल गई. कुछ ही देर में सुकुलम्मा के भाई लक्ष्मण और रामू भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पड़ोसी परिवार से बहस शुरू कर दी. बात बढ़ती गई और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया.
इसके बाद स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई, जब शांता और नंदिनी के पक्ष से उनके परिवार के सदस्य चिन्नवीरप्पा, उरुकुंदु, चिन्नी और वंशी भी मौके पर पहुंच गए. पुरुषों के पहुंचते ही मामला गंभीर हो गया और दोनों पक्ष हिंसक हो गए। मामला बात बहस, गाली गलौज से एक कदम आगे लाठी डंडों पर आ गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया।
Andhra Pradesh News: दो लोग गंभीर रूप से घायल
इस हमले में लक्ष्मण और रामू गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों के सिर पर गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत गुत्ती सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद दोनों परिवारों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
हालांकि विवाद बेहद मामूली कारणों से हुआ मगर इस घटना ने हिंसक रूप ले लिया, जिस मामले को आपस में बात कर आसानी से सुलझाया जा सकता था वह मारपीट पर आ गई। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह विवाद बेहद मामूली कारण से शुरू हुआ था. उनका मानना है कि संभवतः तेज हवा के कारण सुकुलम्मा के ब्लाउज उड़कर पड़ोसी के घर में चले गए होंगे, लेकिन इसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि लोग मारपीट करने लगे.
यह भी पढ़ें – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 सीटों पर तय किए उम्मीदवार


Download Android App
Download iOS App




