West Bengal Assembly Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने गुरुवार को दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 111 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 144 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे। यानी विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक बीजेपी ने 255 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
दूसरी लिस्ट में फेरबदल
भाजपा की इस दूसरी लिस्ट में कुछ फेरबदल भी देखने को मिल रही है। बीजेपी नेता रेखा पात्रा संदेशखली से चुनाव नहीं लड़ा रही है, बल्कि हिंगलगंज से चुनावी मैदान में उतर रही है। पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व सांसद अर्जुन सिंह को नोआपारा से उतारा गया है। पूर्व सांसद रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, प्रियंका टिबरेवाल, जिन्होंने 2021 में ममता बनर्जी के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था, उन्हें एंटाली से उम्मीदवार बनाया गया है।
यहां देखें भाजपा की दूसरी लिस्ट
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी दूसरी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। (1/2) pic.twitter.com/sCdVdulkM8
— BJP (@BJP4India) March 19, 2026
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में कल संपन्न हुई। इस बैठक में माननी माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।
West Bengal Assembly Elections: एगरा से चुनाव लड़ेंगे दिब्येंदु अधिकारी
भाबानीपुर और नंदीग्राम दो सीटों से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी के भाई दिब्येंदु अधिकारी को भी भाजपा ने एगरा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, पार्टी ने टॉलीगंज, एंटाली, मानिकतला और पुरुलिया विधानसभा क्षेत्रों से क्रमशः पापिया डे अधिकारी, प्रियंका तिबरेवाल, तापस रॉय और सुदीप कुमार मुखर्जी को मैदान में उतारा है।
दो चरणों में होंगे पश्चिम बंगाल के चुनाव
चुनाव आयोग ने ऐलान किया था कि इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरण में होंगे। राज्य में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनावी परिणाम 4 मई को आएंगे। पिछली बार 8 फेज में हुई वोटिंग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन इस बार सिर्फ दो चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: असम में सीट बंटवारे का ऐलान, भारतीय जनता पार्टी 89 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, क्या होगा सीटों का समीकरण


Download Android App
Download iOS App





