तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार के मंत्री और नेता विकास कार्यों और उसके लिए स्वीकृत धन पर खुली बहस के सामने नहीं आ रहे हैं।
खुली बहस के लिए चुनौती दी है
भाजपा के आधिकारिक प्रवक्ता एन वी सुभाष ने आज यहां जारी एक बयान में बीआरएस मंत्रियों के दावों को हास्यपद बताते हुए कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और उनके मंत्री पुत्र के टी रामा राव को खुली बहस के लिए तारीख तथा समय तय करने की खुली चुनौती दी है।उन्होंने कहा कि वे सामने नहीं आए हैं क्योंकि उनमें तथ्यों का सामना करने का साहस नहीं है।
मोदी ने 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि बीआरएस के मंत्री और नेता कुछ वर्गों को खुश करने के अलावा राजनीतिक कारणों से मोदी सरकार पर कीचड़ उछाल रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक के कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया और सिकंदराबाद तथा तिरुपति के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने सवाल किया कि बीआरएस नेता क्या विकास चाहते हैं और पूछा कि क्या जादुई आंकड़ पेश करना और जनता को गुमराह करना विकास है।


Download Android App
Download iOS App



