असम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां पुलिस ने हैलाकांडी जिले में दो अलग-अलग अभियानों में बर्मी सुपारी और अवैध लकड़ी जब्त की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के आवास से अवैध रूप से हासिल की गई कम से कम 300 बोरी बर्मी सुपारी बरामद की।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये कीमत
पुलिस ने बताया कि जब्त सुपारी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ रुपये है। वहीं आपको बता दें कि पुलिस ने बर्मी सुपारी की तस्करी के आरोप में रुसानउद्दीन मजरभुयान नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। मामले में जांच जारी है। इस बीच, वन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर एक और अभियान चलाया और जिले के दक्षिणी हिस्से में अवैध लकड़ी जब्त की। छापेमारी शनिवार की रात को हुई। लकड़ी मिल का मालिक वन विभाग की टीम के वहां पहुंचने से पहले भागने में सफल रहा।


Download Android App
Download iOS App



