नागपुर : CAA के समर्थन RSS के सहयोगी संगठनों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, सड़क पर उतरे हजारों लोग

Summary :

नागपुर के अलावा मुंबई और बेंगलुरु में भी तमाम संगठनों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून का समर्थन किया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थक संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आरएसएस के नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है। हज़ारो की संख्या में सड़क पर उतरे लोगों ने इस यात्रा का समर्थन किया। नागरिकता कानून के समर्थन में दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद रविवार को महाराष्ट्र में भी लोगों ने एक विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर बिल का समर्थन किया। 
नागपुर के अलावा मुंबई और बेंगलुरु में भी तमाम संगठनों ने सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून का समर्थन किया है। जहां नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तमाम संगठन लगातार विधेयक के समर्थन में भी प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की खबरें आई है जिनमें कई लोगों की जान गई है। 

महिला कार्यकर्ता की पुलिस द्वारा पिटाई पर बोलीं प्रियंका- दमन नहीं चलेगा

उत्तर प्रदेश में शनिवार को और हिंसा हुई तथा कानपुर एवं रामपुर में भीड़ ने आगजनी की और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, फलस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के बंद के दौरान बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवार से हिंसा में अब तक कम से कम 17 लोग मारे जा चुके हैं। 

Desk Team