राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने दावा किया है कि गुरुवार को यहां पहुंचने पर मध्य रेलवे के दादर टर्मिनस में उन्हें एक कैब चालक ने परेशान किया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में शिकायत दर्ज कराते हुए सुले ने कहा कि कैब चालक कुलजीत सिंह मल्होत्रा, उनके रेल की बॉगी में चढ़ गया और उन्हें जबरन टैक्सी सेवा देने की कोशिश की।
कई ट्वीट के जरिए सुले ने घटना के बारे में बताया, “एक-दो बार मना करने के बावजूद, उसने मेरा रास्ता रोके रखा, मुझे परेशान किया और मेरे साथ फोटो लेने के दौरान बेशर्मी से पोज भी दिया।”
रेल मंत्री पीयूष गोयल को टैग करते हुए उन्होंने कहा, “कृप्या इस मामले को गंभीरता से देखें, ताकि अन्य यात्रियों को इस तरह की घटनाओं का दोबारा सामना न करना पड़े। अगर कानून के तहत टाउटिंग की अनुमति है, तो इसे रेलवे स्टेशनों या हवाईअड्डों पर अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, बल्कि सिर्फ टैक्सी स्टैंड तक सीमित रखा जाना चाहिए।”
सुप्रिया सुले ने की गड्ढे वाली सड़कों के लिए महाराष्ट्र सरकार की आलोचना
शिकायत के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरपीएफ ने मल्होत्रा को पकड़ लिया और विभिन्न धाराओं के तहत उसे गिरफ्तार किया। इसके अलावा उसके पास वैध टिकट न होने पर 260 रुपये का और बिना वर्दी के वाहन चलाने पर 400 रुपये का जुर्माना भी लगा।
मध्य रेलवे के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त व आरपीएफ मुंबई मंडल के.के. अशरफ ने कहा कि आरपीएफ ने इस घटना पर बहुत गंभीरता से संज्ञान लिया है और आरोपी पर ‘कानून की सभी संबंधित धाराएं’ लगाई गई हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुले ने बाद में आरपीएफ को उनके त्वरित कार्रवाई के लिए सराहा भी और उनका शुक्रिया अदा किया।


Download Android App
Download iOS App



