राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को गड्ढों वाली सड़कों को लेकर महाराष्ट्र सरकार की फिर से आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्हें 15 दिसंबर तक ठीक करने के अपने वादे का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने लोगों से “सेल्फी विथ गड्ढे” क्लिक करने और सोशल मीडिया पर इसे साझा कर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करने के लिए कहा।
सुले ने ट्वीट किया, “संदेह पैदा करता है कि क्या गड्ढा मुक्त महाराष्ट्र के बारे में सोचा जा सकता है, नहीं तो यह क्या है? राज्य में गड्ढों के कारण सड़कों की हालत बहुत खराब है… बार-बार सरकार से सवाल करने पर वह हर साल 15 दिसंबर की समयसीमा दे देती है जबकि, कोई काम नहीं किया जाता।” बारामती से लोकसभा सांसद ने आगे कहा कि लोगों को अब सरकार को इस बारे में याद दिलाना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



