कई सारे लोग ऐसे होते हैं जिनके होठों में समय के साथ ब्लैकनेस बढ़ जाती है। होठों का रंग डार्क होना या फिर कालापन बढ़ जाना आम बात है। क्योंकि इसके लिए हमारा रूटीन या आदतें ही जिम्मेदार होती हैं। लेकिन कई सारे ऐसे घरेलू नुस्खें हैं जिनके जरिए होठों के कालेपन को दूर किया जा सकता है।

जानें कारण…
होठों में कालेपन की परेशानी अक्सर धूप में ज्यादा समय रहने की वजह से होती है। हाइडे्रशन की कमी,स्मोकिंग की आदत,टूथपेस्ट,लिपस्टिक या लिप बाम,ज्यादा कैफीन का सेवन आदि चीजों से हो सकती है। कुछ लोगों को होंठ चबाने की आदत भी होती है जिसकी वजह से होठों का रंग काला पड़ जाता है।

सेहत संबंधी वजह…
लाइफस्टाइल के साथ ही बहुत बार होठों में कालापन बढऩे की परेशानी सेहत की वजह से होती है। यदि कीमोथेरपी चल रही है तो उसमें होठ काले होने की परेशानी होती सकती है। शरीर में खून की कमी की वजह और जरूरी विटमिन्स की कमी की वजह से भी होंठ काले हो सकते हैं। कई बार ऐसा होता है जब हम दवाइयों का सेवन करते हैं तब भी होंठ काले पड़ जाते हैं।

गुलाबी होंठ पाने के बेहतर टिप्स
1.नींबू
होठों का कालापन दूर करने के लिए रात को सोने से पहले नींबू काटकर उसका रस निचोड़ दें और फिर उसके छिलके से अपने होठों पर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठकर अपने होठों को ताजे पानी से धो लें। ये नुस्खा आपको करीब 30 दिनों तक रोज करना होगा जिसके बाद आपको बेहतर रिजल्ट देखने को मिलेगा।

2.मलाई एंव चुकंदर
एक टेबलस्पून चुकंदर का रस और एक टीस्पून मलाई इन दोनों को मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट से होठों पर अच्छे तरह से मसाज करें और इसे 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर इसे धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करें आपको जल्द ही फर्क दिखने लगेगा।

3.हल्दी
आधा चम्मच हल्दी में दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने होठों पर अप्लाई करें। करीब 10 मिनट बाद इसे ताजे पानी से धो लें जल्दी ही होठों का कालापन दूर होगा।

4.एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल को होठों पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा करने से होठों का कालापन दूर होगा।



Download Android App
Download iOS App



