कोलकाता : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने सारदा चिट फंड घोटाला मामले में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त को गिरफ्तारी से संरक्षण संबंधी अपने आदेश को शुक्रवार को हटा लिया। अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक नोटिस को रदद करने के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया।
DUSU चुनाव 2019 : अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर ABVP की जीत
इस नोटिस में कुमार से मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था। फिलहाल अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) के पद पर कार्यरत कुमार उस विशेष जांच दल का हिस्सा थे जिसे राज्य सरकार ने अन्य चिटफंड मामलों के साथ ही इस घोटाले की जांच के लिए बनाया था।
लेकिन उच्चतम न्यायालय ने 2014 में इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया। सारदा ग्रुप ऑफ कंपनीज ने लाखों लोगों को कथित तौर पर निवेश पर ऊंचे रिटर्न का वादा कर उन्हें 2500 करोड़ रूपये का चूना लगाया था।


Download Android App
Download iOS App



