कर्नाटक में काफी समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने हो सकता है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को इस बात के संकेत देते हुए कहा कि जनवरी के मध्य में मकर संक्रांति के आसपास मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है।
येदियुरप्पा ने राज्य सचिवालय में विधान सौध में 15 नवनिर्वाचित विधायकों में से 13 के शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, “आलाकमान ने मुझे एक सप्ताह बाद आने के लिए कहा है। हो सकता है कि इस महीने के अंत में हम सूची (मंत्रिमंडल विस्तार की) को अंतिम रूप दे सकते हैं।” यह पूछे जाने पर कि क्या मंत्रिमंडल विस्तार की खबर संक्रांति के मौके पर मिलेगी तो उन्होंने कहा, “हो सकता है।”


Download Android App
Download iOS App



