मप्र: शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव कोरोना पॉजिटिव, अब तक 6 मंत्री आ चुके हैं कोरोना की चपेट में

Summary :

शुक्रवार को शिवराज सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार में PWD मंत्री गोपाल भार्गव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। गोपाल भार्गव ने यह जानकारी खुद ट्वीट कर दी।

कोरोना वायरस का कहर देश में दिन पर दिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना की चपेट में एक के बाद एक नेता आ रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री लगातार कोरोनी की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को शिवराज सरकार के एक और मंत्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य सरकार में PWD मंत्री गोपाल भार्गव का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। गोपाल भार्गव ने यह जानकारी खुद ट्वीट कर दी। 
शिवराज सरकार में PWD मंत्री गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर बताया कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं और एहतियात के तौर पर वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। भार्गव ने ट्वीट कर कहा, नमस्कार साथियों, मेरी कोविड-19 की टेस्ट रिपोर्ट पोसिटिव आई है, एहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं, विगत सप्ताह में मेरे संपर्क में आये सभी साथीगण भी अपनी जांच करा  एवं होम-कोरेंनटाईन हो जाएं।

बता दें कि शिवरजा सरकार में अब तक 6 कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री  रामखेलावन पटेल, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और अब पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव शामिल हैं। साथ ही आपको बताते चले कि सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना की चपेट में आने से बच नहीं सके थे, वे खुद भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।
वहीं, राज्य में कोरोना से संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में 1,147 नए मामले सामने आए हैं और 14 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि 987 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 50,640 तक पहुंच गई है, जिनमें से 10,928 एक्टिव केस है और 38,527 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,185 हो गई है।

Desk Team