मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस राज्य में दल की तुलना में स्वयं उम्मीदवार ज्यादा महत्वपूर्ण है।पिनुरसला निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले एनपीपी नेता ने कहा कि दल को पूरी तरह बहुमत मिलने की उम्मीद थी।
जनता से मिला अलग जानादेश
तिनसोंग ने विजय प्राप्त के बाद मीडिया से कहा, मेघालय की राजनीति में दल से ज्यादा कैंडिडेट महत्वपूर्ण हैं। चुनाव उम्मीदवार जीतते है राजनीतिक दल नहीं ।उन्होंने कहा हमें अपने बल पर इस बार जादुई आकंड़ा पार करने की आशा थी । हमें इस तरह के जनादेश की उम्मीद नहीं थी।आगे को निति के बारे में पूछे जाने पर तिनसोंग ने कहा हमारे पास गठबंधन
सरकार के अलावा कोई विकल्प नहीं है।गौर करने योग्य है कि एनपीपी ने पांच अन्य दलों के साथ गठबंधन में निवर्तमान सरकार का नेतृत्व किया था। फ़िलहाल विधानसभा चुनाव पार्टी ने अकेले लड़ा है।


Download Android App
Download iOS App



