बॉलीवुड अभिनेताओं अरबाज खान और सोहेल खान तथा सोहेल के बेटे निर्वाण खान के खिलाफ मुंबई पुलिस ने सोमवार को कोविड-19 संस्थागत पृथकवास नियमों के कथित उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। नगर निकाय और पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नगर निकाय के एक अधिकारी ने कहा कि तीनों खान को पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यूएई से मुंबई लौटने के बाद दिशा-निर्देशों के अनुसार उपनगरीय बांद्रा में एक होटल में ठहरने के लिये कहा गया था, लेकिन वे इसके बजाय अपने घर चले गए। खार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 और 269 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



