भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते विपक्षी दलों ने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सशक्त नेतृत्व में जनता ने पूरा भरोसा जताते हुए महामारी काल में भी विभिन्न चुनावों में ”शानदार जीत” दिलाई है।
गुजरात की भाजपा इकाई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के समूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद हुए पहले चुनाव में भाजपा सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है।
बयान में नड्डा के हवाले से कहा गया, ”यह पार्टी के नेतृत्व के प्रति लोगों का भरोसा ही है कि देशभर में हुए अलग-अलग चुनावों में भाजपा को जीत मिली है।” उन्होंने कोविड-19 के दो टीकों को मंजूरी दिए जाने की भी सराहना की। गुजरात में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले नड्डा राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं।


Download Android App
Download iOS App



