तेलंगाना के सूर्यापेट जिले मे हिंसा के सिलसिले में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं करीमनगर के सांसद बांदी संजय कुमार एवं पार्टी विधायक एम रघुनंदन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया जबकि छह लोग गिरफ्तार भी किये गये।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सूर्यापेट भाजपा जिला अध्यक्ष भाग्य रेड्डी भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार भाजपा ने रविवार को जनजातीय जमीन मुद्दे पर एक बैठक आयोजित की थी जिसने हिंसक रूप ले लिया था और पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।
गुर्रामबोधू गांव में 120 एकड़ की विवादास्पद जमीन पर एक शेड को कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने नुकसान पहुंचाया था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। उसके बाद से तनाव है।


Download Android App
Download iOS App



