अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से प्रधानमंत्री मोदी ने की बात, साझा प्राथमिकताओं पर हुई चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने प्राथमिकताएं साझा करने के साथ ही कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से बात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने प्राथमिकताएं साझा करने के साथ ही कई क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। मोदी और बाइडन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति और सुरक्षा के वास्ते रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्परता व्यक्त की।
पिछले महीने बाइडन के पद्भार ग्रहण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत हुई। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन और मैं नियम आधारित व्यवस्था को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति और सुरक्षा के वास्ते रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।’’

Desk Team