कार पर लालबत्ती लगाकर वीआईपी बनकर घूम रहे नशेडी को पकड़ काटा चालान

Summary :

देहरादून/हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): कार पर लालबत्ती लगाकर वीआईपी बनकर घूम रहे नशे में धुत एक अधेड़ को सप्तऋषि चौकी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कार सीज करते हुए अधेड़ का संबंधित धारा में चालान कर दिया। कार पर लालबत्ती लगाकर वीआईपी बनकर घूम रहे नशेडी को पकड़ काटा चालानसप्तऋषि चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालबत्ती लगी एक कार को रोक लिया।

देहरादून/हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी): कार पर लालबत्ती लगाकर वीआईपी बनकर घूम रहे नशे में धुत एक अधेड़ को सप्तऋषि चौकी पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कार सीज करते हुए अधेड़ का संबंधित धारा में चालान कर दिया। कार पर लालबत्ती लगाकर वीआईपी बनकर घूम रहे नशेडी को पकड़ काटा चालानसप्तऋषि चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान लालबत्ती लगी एक कार को रोक लिया। पूछने पर कार चला रहा अधेड़ लालबत्ती लगाने के संबंध में जानकारी नहीं दे सका। अधेड़ के नशे में प्रतीत होने पर उसे चौकी लाया गया, जिसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में परीक्षण के दौरान अधेड़ के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाली प्रभारी भावना कैथोला ने बताया कि कार में लालबत्ती के अलावा सायरन भी लगा हुआ था। अपने मोहल्ले में वह हूटर बजाते हुए घूमता । पूछताछ में उसने अपना नाम जय प्रकाश पुत्र चरणजीत मल्होत्रा निवासी निकट शांतिकुंज बताया। बताया कि अधेड़ की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कार को सीज करते हुए व्यक्ति का चालान कर दिया गया। गौरतलब है कि सन् 2017 के अप्रैल माह में मोदी सरकार ने लाल बत्ती के कल्चर पर सबसे करारी चोट मारी थी और एक मई 2017 से पूरे देश में लालबत्ती इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई थी, साथ ही निर्देश दिए थे कि अब कोई भी लाल बत्ती नहीं लगाएगा और सब लोग आम आदमी की तरह रहेंगे और इस फैसले के बाद से केंद्रीय मंत्रियों ने तुरंत लाल बत्ती हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन हरिद्वार में इतने वर्षों बाद यह देखने को मिला जब एक कार पर लालबत्ती जलती हुई नजर आयी, जिससे पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आरोपी को पकडकर उसका चालान कर कार सीज कर दी गयी।
————————पुलिस द्वारा पकडी गयी लाल बत्ती लगी कार। (छाया : पंजाब केसरी)

Desk Team