यस बैंक घोटाला : CBI को 29 अप्रैल तक मिली कपिल और धीरज वाधवान की कस्टडी

Summary :

अधिकारियों ने बताया कि वाधवान को यहां एक स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें बुधवार 29 अप्रैल तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

यस बैंक घोटाले मामले में मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वाधवान और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक धीरज वाधवान को 29 अप्रैल तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया है।सीबीआई ने रविवार को ही कपिल और धीरज वधावन को हिरासत में लिया था।
दोनों को महाबलेश्वर स्थित पृथकवास केंद्र से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस मामले में करीब 50 दिन पहले नामजद किया गया था। इस मामले में यस बैंक के सीईओ राणा कपूर भी अभियुक्त बनाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि वाधवान को यहां एक स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें बुधवार 29 अप्रैल तक के लिए सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।

 
सीबीआई के अनुसार 62 वर्षीय कपूर ने कपिल वधावन के साथ मिलकर यस बैंक के माध्यम से डीएचएफएल को वित्तीय सहायता देने के लिए एक आपराधिक षड्यंत्र रचा, जिसके बदले कपूर और उनके परिवार को अनुचित लाभ मिला।

Desk Team