केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बनकर लोगों से कथित रूप से पैसे ऐंठने वाले एक व्यक्ति से संबंधित मामले में तेलंगाना के मंत्री गंगुला कमलाकर और राज्यसभा सदस्य वी. रविचंद्र को तलब किया है।अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं को पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा गया है।अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसने कथित तौर पर एजेंसी का संयुक्त निदेशक बनकर तमिलनाडु भवन में कुछ लोगों से मुलाकात की थी और उनसे महंगे उपहार मांगे थे।
छह लोगों से की थी मुलाकात
उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम के निवासी कोवी रेड्डी श्रीनिवास राव नामक आरोपी ने कथित रूप से इन व्यक्तियों को बताया था कि वह कुछ अज्ञात लोक सेवकों के साथ मिलकर विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उन लोगों के खिलाफ दर्ज मामलों में उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा है।उन्होंने कहा कि आरोप है कि राव ने 22 नवंबर को दिल्ली आने के बाद विभिन्न अवसरों पर ऐसे छह लोगों से मुलाकात की थी और फिर उन्हें सरकारी अधिकारियों के समक्ष लंबित मामलों में राहत दिलाने की पेशकश की थी।


Download Android App
Download iOS App



