पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ज़बरदस्त एक्शन में है। सीबीआई ने मामले में 10 और नए केस दर्ज किए हैं, इसके साथ ही अब तक 21 मामले दर्ज हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी ने शुक्रवार को दर्ज मामलों में से एक के सिलसिले में दो आरोपियों को भी हिरासत में लिया है।
स्थानीय लोगों और राज्य प्रशासन द्वारा जांच में बाधा डालने की आशंका के बीच केंद्र ने मामलों की जांच के लिए सीबीआई टीमों को सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया कराई है। एजेंसी ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा जांच सौंपे जाने के बाद अब तक उसने 11 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं।
कोयला तस्करी मामले में अभिषेक बनर्जी को ED का समन, पत्नी रुजिरा को भी पूछताछ के लिए बुलाया
कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा के दौरान दुष्कर्म और हत्या जैसे गंभीर अपराधों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। इसी तरह, हाई कोर्ट की खंडपीठ ने भी 2 मई को बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुए कम अपराधों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।


Download Android App
Download iOS App



