केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अहमदाबाद में स्वयंभू बाबा नित्यानंद के आश्रम के लिए स्कूल की जमीन बिना अनुमति पट्टे पर देने के मामले में गुजरात शिक्षा विभाग से एक रिपोर्ट मांगी है।
सीबीएसई के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बोर्ड ने बिना अनुमति के स्वामी नित्यानंद आश्रम को डीपीएस मणिनगर, अहमदाबाद की भूमि को पट्टे पर देने के मामले में जांच करने के लिए राज्य शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे तेजी से जांच करने के लिए कहा गया है और रिपोर्ट के परिणामों तथा सीबीएसई संबद्धता हासिल करने के लिए राज्य विभाग द्वारा स्कूल को जारी किये गये अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की स्थिति से अवगत कराने को कहा है।’’


Download Android App
Download iOS App



