केंद्र ने गुरुवार को अपने हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि केंद्र सरकार का महिलाओं के खिलाफ किसी भी अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस का है, केंद्र सरकार ने मणिपुर सरकार की सहमति से दो महिलाओं के वायरल वीडियो की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है।
राज्य पुलिस से सीबीआई के हाथों में गया मामला
इसमें कहा गया है कि पहचाने गए अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निरंतर निगरानी में एक अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है।
इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की गई
इसके बाद, मणिपुर सरकार ने 26 जुलाई, 2023 के पत्र के माध्यम से सचिव, डीओपी एंड टी को मामले को आगे की जांच के लिए सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है, जिसे एमएचए ने 27 जुलाई, 2023 के पत्र के माध्यम से सचिव, डीओपी एंड टी को विधिवत सिफारिश की है। इस प्रकार, जांच सीबीआई को स्थानांतरित कर दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



