नयी दिल्ली : भाजपा ने आंध्र प्रदेश सरकार के इस दावे को कि केन्द्र सरकार उसकी मदद नहीं कर रही तथ्य को जानबूझकर तोड़ने मरोड़ने की कोशिश करार दिया और कहा कि राज्य के विभाजन के बाद नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने संसाधनो से आगे बढकर राज्य की मदद की है। आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ तेदेपा और अन्य विपक्षी दलों के राज्य के लिए और अधिक फंड की मांग के लिए दबाव बनाने के बाद भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘कृपया ऐसा दुष्प्रचार न करें कि केंद्र राज्य की मदद नहीं कर रहा है । केंद्र ने अपने संसाधनो से आगे जा कर राज्य की मदद की है ।’’ उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताहों में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून को लागू करने की मांग की जा रही है ।
राव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक भारत सरकार का सवाल है, ऐसा लगता है कि इस तरह के बयानो में जानबूझ कर तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा गया है । उन्होंने कहा कि इसमें जो भी वादे किये गए हैं मौजूदा सरकार ने बहुत कम समय में उससे अधिक किया है । केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नरेंद्र मोदी सरकार की परियोजनाओं और विकास के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लोगों को तथ्य से अवगत कराने और सबकुछ स्पष्ट करने का वक्त अब आ गया है।’’
भाजपा नेता ने केंद्र की तरफ से राज्य में शुरू की गई तमाम विकास परियोजनाओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि 2022 तक प्रदेश में 11 संस्थान और एक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना की जाएगी और इनमें से नौ में कामकाज शुरू हो चुका है । राव ने बताया कि विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा और तिरूपति हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है जहां परिचालन शुरू हो चुका है । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ मौजूद राव ने मीडिया को 17 पृष्ठों की सूची सौंपी और बताया कि राज्य में केंद्र की तरफ से विकास के ये सारे काम चल रहे हैं ।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



