भारत में शनिवार को कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू होने के साथ ही सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने भी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कोविशील्ड का टीका लगवाया। पूनावाला ने टीका लगवाने का एक छोटा वीडियो ट्विटर पर साझा किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने पर भारत और श्री नरेंद्र मोदी जी की सफलता की कामना करता हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि कोविशील्ड इस ऐतिहासिक प्रयास का हिस्सा है और इसकी सुरक्षा एवं प्रभाविता का अनुमोदन करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मैंने खुद भी टीका लगवाया।’’
कोविशील्ड का विकास ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटेन-स्वीडन की कंपनी एस्ट्राजेनेका ने किया है और इसका निर्माण पुणे स्थित एसआईआई कर रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया।


Download Android App
Download iOS App



